फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन, किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित
भोपाल : रविवार, अक्टूबर 13, 2019
संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने खंडवा में आयोजित समारोह में फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन को किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया। श्री प्रियदर्शन को सम्मान स्वरूप 2 लाख रुपये, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
प्रियदर्शन ने कहा कि वे किशोर दा के फैन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान लेकर मैं गौरवान्वित हूँ। यह सम्मान मेरे लिये पदमश्री और नेशनल अवार्ड से बढ़कर है।चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने खण्डवा में स्व. श्री किशोर कुमार की समाधि में पुष्पांजलि भी दी।
Facebook Comments Box