कृषि मंत्री ने कलेक्टर रीवा को प्रदान किया जवाहररत्न पुरस्कार

रीवा 01 अक्टूबर 2019. जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर का 56वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा उद्यानिकी विभाग के मंत्री श्री सचिन सुभाष यादव ने कलेक्टर रीवा श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव को जवाहररत्न पुरस्कार 2019 प्रदान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री तरूण भनौट तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप विसेन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कृषि संकाय से स्नातकोत्तर उपाधि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुये उन्होंने कृषि के विकास के लिए सराहनीय प्रयास किये हैं। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मंदसौर, शिवपुरी तथा रीवा जिले में भी श्री श्रीवास्तव ने उल्लेखनीय कार्य किया है। जिसके कारण उन्हें जवाहररत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *