मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार थे। राम जेठमलानी लगभग एक हफ्ते से बहुत ज्यादा बीमार थे और अपने बेड से भी नहीं उठ पा रहे थे। बीमारी के कारण बेहद कमजोर भी हो गए थे। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कुछ ही देर में राम जेठमलानी के घर जाएंगे। राम जेठमलानी के बेटे महेश ने बताया कि उनका (राम जेठमलानी) अंतिम संस्कार आज शाम को लोधी रोड श्मशान में किया जाएगा।

मशहूर वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, राम जेठमलानी जी के निधन से, भारत ने एक असाधारण वकील और प्रतिष्ठित सार्वजनिक व्यक्ति को खो दिया। राम जेठमलानी ने न्यायालय और संसद दोनों में समृद्ध योगदान दिया है। वह मजाकिया, साहसी और कभी भी किसी भी विषय पर साहसपूर्वक बोलने से नहीं कतराते थे।

गृह मन्त्री  अमित शाह  ने स्वर्गीय राम जेठमलानी  को उनके आवास पर श्रृदांजलि अर्पित की ।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *