खनिज मंत्रियों की 19 जनवरी को गोवा में बैठक

खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल बैठक में शामिल होंगे

खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 19 जनवरी को पणजी (गोवा) में राज्यों के खनिज मंत्रियों की बैठक में शामिल होगें। केन्द्रीय खान मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में खनिज खदानों की नीलामी, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना का कार्यान्वयन और वर्ष 2020 में समाप्त हो रहे खनन पट्टों की नीलामी, खनन निगरानी प्रणाली तथा स्टार रेटिंग स्कीम का क्रियान्वयन जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में राज्यों के खनिज सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेगें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *