फरवरी, 2016 के लिए थोक मूल्य सूचकांक की समीक्षा (आधार: 2004-05=100)

images

फरवरी, 2016 महीने हेतु सभी जिंसो के लिए सरकारी थोक मूल्‍य सूचकांक (आधार : 2004-05=100) पिछले महीने के 175.7 (अनंतिम) से 1.0 प्रतिशत घटकर 174.0 (अनंतिम) हो गया।

मुद्रास्‍फीति

मासिक थोक मूल्‍य सूचकांक (डब्‍ल्‍यू पी आई) पर आधारित मुद्रास्‍फीति की वार्षिक दर फरवरी, 2016 महीने के लिए (फरवरी, 2015 की तुलना में) -0.91 प्रतिशत (अनंतिम) रही, जबकि पिछले महीने यह -0.90 प्रतिशत (अनंतिम) थी। पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान यह -2.17 प्रतिशत रही थी। वित्‍त वर्ष में तैयार मुद्रास्‍फीति दर अब तक -1.19 प्रतिशत रही जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में तैयार मुद्रास्‍फीति दर -2.61 प्रतिशत थी।

 

विभिन्न जिंस समूहों के सूचकांक में उतार-चढ़ाव की समीक्षा इस प्रकार है :-

प्राथमिक वस्तुएं (भार 20.12 प्रतिशत)

इस प्रमुख समूह का सूचकांक पिछले महीने के 253.3 (अनंतिम) से 3.4 प्रतिशत घटकर 244.7 (अनंतिम) हो गया। महीने के दौरान जिन समूहों और वस्‍तुओं के सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखा गया, वे इस प्रकार हैं :

खाद्य उत्‍पाद समूह का सूचकांक पिछले महीने के 267.6 (अनंतिम) से 3.2 प्रतिशत घटकर 259.1 (अनंतिम) हो गया। ऐसा फलों एवं सब्जियों (11 प्रतिशत), अंडा (6 प्रतिशत), अरहर एवं चना (प्रत्येक 5 प्रतिशत), कॉफी एवं मूंग (प्रत्येक 4 प्रतिशत), मसूर (3 प्रतिशत), मसाले (2 प्रतिशत) और गेहूं, ज्वार एवं मछली (प्रत्येक 1 प्रतिशत) के दामों में कमी के चलते हुए। हालांकि, जौ (4 प्रतिशत), समुद्री मछली (3 प्रतिशत), बाजरा (2 प्रतिशत) और पोर्क, रागी, मक्का एवं पोल्ट्री चिकन (प्रत्येक में 1 प्रतिशत) की कीमतों में वृद्धि हुई।

गैर-खाद्य पदार्थ समूह का सूचकांक पिछले महीने के 224.5 (अनंतिम) से 2.9 प्रतिशत घटकर 217.9 (अनंतिम) हो गया। ऐसा फूल (18 प्रतिशत), तिल के बीज, अरंडी के बीज और नाइजर सीड (6 प्रतिशत प्रत्येक), राई और सरसों के बीज और ग्वार बीज (5 प्रतिशत प्रत्येक), कच्ची रबर (4 प्रतिशत), कच्चा कपास, अलसी और चारा (3 प्रतिशत प्रत्येक ), खोपरा (नारियल) और मूंगफली (2 प्रतिशत) और कॉयर फाइबर (1 प्रतिशत) की कीमतें घटने के कारण हुआ। हालांकि कच्चे जूट और कच्चे कपास (प्रत्येक 2 प्रतिशत) और सूरजमुखी (1 प्रतिशत) के दाम ऊपर चढ़े।

खनिज समूह का सूचकांक पिछले महीने के 199.2 (अनंतिम) से 8.1 प्रतिशत घटकर 183.0 (अनंतिम) हो गया। ऐसा कच्चे तेल (11 प्रतिशत), लौह अयस्‍क (8 प्रतिशत), तांबा अयस्क और चूना पत्थर (प्रत्येक 5 प्रतिशत), सिलिमेनाइट (4 प्रतिशत) और मैंगनीज अयस्क (3 प्रतिशत) की कम कीमतों के कारण हुआ। बहरहाल, सांद्र जस्ता (21 प्रतिशत), मैग्नेसाइट (2 प्रतिशत) और क्रोमाइट एवं फास्फोराइट (1 प्रतिशत प्रत्येक) की कीमतों में वृद्धि हुई।

 

Facebook Comments Box