एटीएम कार्ड धारक की मृत्यु पर बारिस को 2 लाख रूपये की बीमा राशि का भुगतान

रीवा 11 जुलाई 2019. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चोरहटा शाखा के बचत खाताधारक प्रदीप सिंह की मृत्यु पर उनकी बारिस पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह को 2 लाख रूपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया। कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर इला तिवारी ने श्रीमती सुनीता सिंह को बीमा राशि का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बचत खाताधारक द्वारा एटीएम कार्ड के उपयोग करने पर 2 लाख रूपये के बीमा का प्रावधान है। यूनियन बैंक चोरहटा के बचत खाताधारक प्रदीप सिंह की गत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी उनकी मृत्यु पर बीमा राशि का भुगतान उनकी पत्नी को किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने कहा कि लोगों को एटीएम लेने तथा उसमें दिये जा रहे बीमा लाभ के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाय। इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख भोला प्रसाद गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक रश्मेन्द्र सक्सेना, यूनियन बैंक शाखा चोरहटा के बैंक प्रबंधक शरदचन्द्र झा उपस्थित थे।

Facebook Comments Box