राज्यपाल श्रीमती पटेल से अमेरिका के राजदूत श्री जस्टर की सौजन्य भेंट

भोपाल : बुधवार, जुलाई 10, 2019

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भारत में अमेरिका के राजदूत श्री कैनेथ आई. जस्टर ने राजभवन में आज सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने राजदूत श्री जस्टर को महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और प्रयासों की जानकारी दी। श्री कैनेथ आई. जस्टर ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों की सराहना की और इलेक्ट्रानिक, सोलर ऊर्जा, लघु उद्योग, साईबर क्राइम के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग पर चर्चा की।

राज्यपाल ने श्री जस्टर को स्मृति-चिन्ह स्वरूप सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *