मुख्यमंत्री श्री नाथ से फ्रांस के राजदूत की सौजन्य भेंट

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 5, 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से आज मंत्रालय में फ्रांस के एम्बेसेडर श्री एलेक्जेंडर जीगलर ने सौजन्य भेंट की। श्री जीगलर ने प्रदेश के विकास में तकनीकी सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को नवकरणीय ऊर्जा जैसे कई नये क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर ई.डी.एफ. की सी.ई.ओ. सुश्री मेरीलिन बसेटे और प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री जीन लुक फार्गेस उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *