जिलों में प्रभारी मंत्री बतायेंगे सरकार की उपलब्धियाँ : मंत्री श्री शर्मा

भोपाल : शनिवार, जून 15, 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि 17 जून को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ सरकार के छह माह पूर्ण हो रहे हैं। राज्य सरकार ने इस दौरान वचन-पत्र में किये गये लगभग सौ वायदे पूर्ण किये हैं, जबकि इन 6 माह में लगभग 3 माह आचार संहिता में निकल गये और मुख्यमंत्री को बमुश्किल सौ दिन ही काम करने का अवसर मिला।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इन 6 माह के दौरान सरकार द्वारा 21 लाख से अधिक किसानों का कर्जा माफ किया गया। पेंशन राशि को दोगुना किया गया। प्रदेश के 21 हजार से अधिक मंदिरों के पुजारियों के मानदेय में तीन गुना वृद्धि की गई।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इन सौ दिनों में सरकार ने कई जन-हितैषी महत्वपूर्ण फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया है। सरकार के इन निर्णयों से आम जनता को अवगत कराने के लिये 17 जून को जिलों में प्रभारी मंत्री प्रेस वार्ता लेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री नहीं जा पायेंगे, वहाँ विधायक अथवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेस वार्ता और परिचर्चा आयोजित करेंगे।

Facebook Comments Box