मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई

भोपाल : गुरूवार, मई 30, 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्री नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने पर अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि देश के शीर्ष पद का दायित्व संभालने के बाद मध्यप्रदेश के हितों का पूरा संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुँचाने में मध्यप्रदेश सरकार पूरा सहयोग देगी। उन्होंने मध्यप्रदेश की नवाचारी जनकल्याण योजनाओं के लिए भी केन्द्रीय सहयोग की अपेक्षा की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *