जनसंपर्क मंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोपाल : सोमवार, मई 27, 2019

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्य-तिथि पर आज जनसंपर्क मत्री श्री पी.सी. शर्मा ने नेहरू नगर स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने रोशनपुरा चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उपस्थितजन ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, श्री प्रदीप सक्सेना, पूर्व पार्षद श्री प्रवीण सक्सेना और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *