उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया
उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथाखनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय की माताजी श्रीमतीअयोध्या देवी विजयवर्गीय (काकीजी) केनिधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्रीमती विजयवर्गीय धार्मिक प्रवृति तथा व्यवहार कुशल महिला थी। स्वर्गीय श्रीमतीअयोध्या देवी विजयवर्गीय का बीमारी के चलते कल रात्रि में करीब 93 वर्ष की आयु में इन्दौर में निधन हो गया।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहने करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Facebook Comments Box