मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा श्री प्रेम सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : शनिवार, मई 25, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पिता श्री प्रेम सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह चौहान धार्मिक स्वभाव और सीधे, सरल व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाते थे । सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रूचि थी।
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Facebook Comments Box