राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक विजय

भारतीय राजनीति में 23 मई, 2019 एक तारीख भर नहीं है। ये तारीख महज नरेंद्र मोदी की जीत की नहीं है। यह राष्ट्रवाद और विकास की जीत है।

मोदी के लिए यह लड़ाई राजनीतिक बस नही थी  उसमें जनता का सरोकार था। वो मुद्दे शामिल थे जो गांव गरीब किसान की आवाज़ बनकर आज उनकी जीत भी बने।

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जा रहा है। भाजपा ने वो कर दिखाया जो भारतीय राजनीति में कम ही देखने को मिलता है। चुनाव के लिहाज से भाजपा ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है।इस बड़ी जीत के सूत्रधार कई हैं, लेकिन बीजेपी की जीत में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले अमित शाह मुख्य हैं।भाजपा और सहयोगी दल 352 सीटों पर विजय प्राप्त कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रहे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *