कमिश्नर, आईजी और डीईजी ने जताया आभार

रीवा 07 मई 201. कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव, पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर एवं डीआईजी अविनाश शर्मा ने गतदिवस रीवा एवं सतना लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं द्वारा पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपने कर्तव्य का निर्वहन कर लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। इसके लिए वे हृदय से आभारी है। उन्होंने खासकर दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने रीवा एवं सतना जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन कर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी तरह आईजी चंचल शेखर और डीआईजी अविनाश शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य सभी प्रकार के बलों का शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Facebook Comments Box