ईवीएम मशीनें स्ट्रांगरूम में रखी गयीं, स्ट्रांगरूम सील

रीवा 07 मई 2019. लोकसभा निर्वाचन 2019 के सिलसिले में गत दिवस 6 मई को हुये मतदान के उपरांत जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में उपयोग में लायी गयी ईवीएम मशीनों एवं वीवीपैट को स्थानीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में बनाये गये स्ट्रांगरूम में रखवा दिया गया है तथा स्ट्रांग रूम को सील भी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मतदान उपरांत रीवा लोकसभा क्षेत्र के 2013 मतदान केन्द्रों में प्रयुक्त ईवीएम मशीनों व वीवीपैट को लेकर मतदान दल के सदस्य 6 मई की रात्रि में रीवा आना शुरू हो गये थे। इन सभी मशीनों को जमा करने के उपरांत स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सशस्त्र बल के हथियारधारी जवान चौबीसों घण्टे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिये तैनात किये गये हैं। मतगणना दिवस 23 मई को स्ट्रांग रूम खोला जायेगा।

Facebook Comments Box