कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण

रीवा 27 अप्रैल 2019.लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त वेलेट यूनिट की एफएलसी कार्य की जानकारी ली। अधिकारी द्वय ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सामग्री वितरण स्थल में विधानसभा क्षेत्रवार बनाये जा रहे काउंटर की जानकारी प्राप्त करते हुये कलेक्टर ने कहा कि सुगम व्यवस्था बनाकर सामग्री वितरण सुनिश्चित कराया जाय। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी इला तिवारी, नोडल अधिकारी ईव्हीम पंकज राव गोरखेड़े, फैज अहमद सिद्दीकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *