मुख्यमंत्री तथा उद्दोग मंत्री ने रीवा की बेटी फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी को दी बधाई

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा उद्दोग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने  रीवा की बेटी अवनि चतुर्वेदी को बधाई दी ।  मध्यप्रदेश की प्रतिभावान बेटी रीवा की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने मिग-21 फ़ाइटर जेट में उड़ान भरकर न सिर्फ इतिहास रच दिया, बल्कि हम सभी को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। अवनी बेटी को बधाई। ईश्वर आपको तरक्क़ी के अनंत आकाश दे, मेरी शुभकामनाएं।

रीवा की फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया. मिग-21 फ़ाइटर जेट में अकेले उड़ान भरने के बाद   वह देश की पहली महिला फ़ाइटर पायलट बन गईं।  यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि विंध्य की बेटी ने इतिहास रचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया । बहुत बहुत बधाई और शुभकमनाएं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *