जनप्रतिधियों के यहां तैनात कर्मचारी कार्य मुक्त

रीवा 13 मार्च 2019. शासन के निर्देशों के अनुसार सांसद तथा विधायकों को सहयोग देने के लिए विभिन्न विभागों के लिपकीय वर्ग कर्मचारी तैनात किये गये थे। लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित होने तथा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने सांसद एवं विधायकगणों के यहां तैनात शासकीय कर्मचारियों को मूल पदस्थापना के स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जे.पी. यादव सहायक वर्ग तीन, गंगा कछार परियोजना जल संसाधन विभाग, सुशील कुमार वर्मा सहायक ग्रेड तीन भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, शिवानंद प्रजापति सहायक ग्रेड दो अधीक्षण यंत्री पीएचई कार्यालय जावेद कुरेशी प्रयोग शाला तकनीशियन साइंस कालेज देवेश सोनी, लेप टेक्नीशियन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मणपुर तथा महेश कुमार शुक्ला, अमीम लोवर पूर्वा नहर परियोजना कार्यालय रीवा को अपनी मूल पदस्थापना में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *