केन्द्रीय मंत्री से विकास कार्यों के लिए मिले राजेन्द्र शुक्ल

01 मार्च आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  से रीवा विधायक पूर्व उद्योग एवं खनिज मंत्री म.प्र.शासन राजेन्द्र शुक्ल ने भेट कर भारतमाला फेस-1 में रीवा से शहडोल और मैहर से चित्रकूट फोर-लेन सड़क निर्माण कार्य को शामिल करने के लिए उनको हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही उच्च प्राथमिकता श्रेणी में शामिल करने का आग्रह किया ताकि कार्य शीघ्र आरंभ हो सके।

उन्हे मनगवां-चाकघाट व सतना-बेला लंबे समय से बंद सड़क निर्माण कार्य को त्वरित गति से शुरू कराने के लिए भी धन्यवाद दिया और बताया कि कार्य शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। प्रस्तावित सड़क मार्ग सीधी-सिंगरौली के निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं से भी उन्हे अवगत कराया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *