मुख्यमंत्री प्रभार के विभागों के विधानसभा कार्यों के लिये मंत्री अधिकृत

भोपाल : मंगलवार, फरवरी 12, 2019

मध्यप्रदेश विधानसभा के फरवरी माह में आरंभ होने वाले सत्र में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रभार के विभागों के विधानसभा से संबंधित कार्यों के लिये तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री बाला बच्चन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, अप्रवासी भारतीय विभाग मंत्री श्री तरूण भनोत और जनसम्पर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा को अधिकृत किया गया है। ये मंत्री विधानसभा प्रश्नों का उत्तर देने, ध्यानाकर्षण/स्थगन/वक्तव्य आदि से संबंधित कार्य करेंगे।

Facebook Comments Box