गणतंत्र दिवस का अंतिम रिहर्सल संपन्न

रीवा 24 जनवरी 2019. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जायेगा। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक परेड तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी का प्रदर्शन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल आज एसएएफ मैदान में किया गया। कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक आबिद खान के समक्ष यह रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर एडीएम बीके पाण्डेय, एसडीएम बलवीर रमन तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *