पूर्व मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल सीधी लोकसभा प्रभारी नियुक्त

पूर्व मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल को सीधी लोकसभा का भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।ज्ञात रहे कि इस विधानसभा चुनाव मे भाजपा ने पूरे मध्यप्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन विन्ध्य मे किया है।इस प्रदर्शन मे राजेन्द्र शुक्ल की विकासवादी , सकारात्मक छवि का काफी प्रभाव रहा है।विन्ध्य क्षेत्र से इसी वजह से श्री शुक्ल भाजपा के सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे हैं।भाजपा के लगातार पन्द्रह वर्ष के शासनकाल मे आप मंत्री पद के दायित्व मे रहे हैं।आपके ही ऊर्जा मंत्री कार्यकाल मे मध्यप्रदेश देश गुजरात के बाद दूसरा चौबीस घंटे बिजली देने वाला राज्य बना है।आज ऊर्जा के क्षेत्र मे मध्यप्रदेश सरप्लस स्टेट है जो आपकी मेहनत का परिणाम है।सीधी क्षेत्र से लगे गुढ़ की बदवार पहाड़ियों मे 750 मेगावाट का सौर्य ऊर्जा संयंत्र आपके ही प्रयास से निर्मित हुआ है। आपके सीधी लोकसभा के चुनाव प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं मे उत्साह है।

Facebook Comments Box
One Response