जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने अनूपपुर में पत्रकारों पर हमले पर तुरंत की कार्यवाही

घायल पत्रकारों का समुचित उपचार कराने और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
भोपाल : शनिवार, जनवरी 12, 2019

जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने अनूपपुर में पत्रकार पुष्पेंद्र त्रिपाठी और नजीर पर हमले की जानकारी मिलते ही तुरंत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर जानकारी ली। श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि घायल पत्रकारों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। जनसंपर्क मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्यवाही करने को कहा है। श्री शर्मा ने कहा है कि पत्रकारों के विरुद्ध इस प्रकार के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Facebook Comments Box