तीन नये एम्स बनाने को मिली मंजूरी

11-01-2019.केंद्रीय मंत्रिमंडल के अहम फैसले में तीन नये एम्स बनाने को मंजूरी मिली है इसके साथ ही भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मंजूरी दी गई है|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान की स्‍थापना को मंजूरी दी गई है। इनमें से दो संस्‍थान जम्‍मू कश्‍मीर में खोले जायेंगे। एक संस्‍थान सांबा जिले के विजयनगर में और दूसरा पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में खोला जायेगा। तीसरा संस्‍थान गुजरात के राजकोट में खोला जायेगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वहीं वडोदरा में स्थापित राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान में  कुलपति के पद को भी मंजूरी प्रदान की है।

कैबिनेट ने निवेश बढ़ाने और कारोबार सुगमता के लिये भारत और जापान के बीच उन्नत मॉडल एकल खिड़की विकास पर किये गये एमओयू को मंजूरी दे दी है। इस एमओयू का मकसद निवेश की सुविधा और कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देना है। इस एमओयू से एक ऐसे ढांचे के विकास के लिए भी सहयोग संभव होगा जिसमें प्रशासनिक प्रक्रियाएं त्‍वरित ढंग से पूरी होंगी, ताकि देश में कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाई जा सके।

Facebook Comments Box