संस्कृत विद्यालय खुलेंगे; धार्मिक अनुष्ठानों को मिलेगा अनुदान

भोपाल : सोमवार, जनवरी 7, 2019

प्रदेश में आवश्यकतानुसार संस्कृत विद्यालय खोले जायेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के लिये अनुदान का प्रावधान भी किया जायेगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने मानस भवन में आयोजित ब्राह्मण विधायक सम्मान समारोह में यह बात कही।

सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तेंदूखेड़ा विधायक श्री संजय शर्मा और मैहर विधायक श्री नारायण त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सामाजिक एकता एवं सद्भाव के लिये ब्राह्मण समाज के योगदान को रेखांकित किया। समारोह में महापौर श्री आलोक शर्मा भी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *