दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष

रीवा 04-01-2018। कछवाहा युवा संगठन के सहयोग से वैश्य बंधुओं द्वारा  बिछिया तोपखाना स्थित नेत्रहीन मूक बधिर विद्यालय में नए वर्ष के उपलक्ष पर नेत्रहीन मूक बधिर बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक फुल्की-चाट, चाऊमीन आदि का आनंद लिया और नये साल की खुसियों को साझा किया। इस दौरान महापौर श्रीमति ममता गुप्ता, पार्षद नीरज पटेल, संजीव गुप्ता, बंसी लाल साहू, राज सिंह, राजकुमार साहू, प्रकाश गुप्ता, केसरिया, गुलाब साहनी, दीपक वाधवानी, प्रिंस गुप्ता, सुभाष गुप्ता के अलावा कार्यक्रम के संयोजक चंदन कछवाहा, सनी कछवाहा, राजकुमार, अरुण, दौलत करन, बादल, गोलू, सूरज, कैलाश, विजय, कमल, मंगल, पुरुषोत्तम, संदीप, किशन, दशरथ, प्रहलाद, रवि, रामदेव कछवाहा, और करीब मूक बधिर नेत्र विद्यालय के 200 छात्र, अध्यापक और स्थानीय व्यापारी व वार्ड क्रमांक-44 के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। अंत में भारत माता की जय कह कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *