मुख्यमंत्री द्वारा 2 अरब 70 करोड़ 24 लाख लागत के कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने आज छिन्दवाड़ा में 11 विभागों के 2 अरब 70 करोड़ 24 लाख रूपये लागत के 36 निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें एक अरब 99 करोड़ 62 लाख रूपये के 22 निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन और 70 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 14 निर्माण कार्यो का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर के एक अरब 34 करोड़ 44 लाख  रूपये लागत के कृषि उद्यानकी महाविद्यालय का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने  संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण पी.आई.यू. विभाग के 19 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 9, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 5 करोड़ 84 लाख रूपये लागत के 4, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3 करोड़ 19 लाख रूपये लागत के 5, नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के 13 करोड़ 35 लाख रूपये लागत के एक और नवीन एवं नवीकरणीय विभाग के 22 करोड़ 2 लाख रूपये लागत के एक निर्माण कार्य का भी भूमि-पूजन किया। उन्होंने संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण पी.आई.यू. विभाग के 7 करोड़ 11 लाख रूपये लागत के 5, लोक निर्माण विभाग के 54 करोड़ 70 लाख रूपये लागत के एक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 2 करोड़ 32 लाख रूपये लागत के 5 और पुलिस विभाग के 6 करोड़ 49 लाख रूपये लागत के 3 निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी किया।    

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *