खरीदी केन्द्र करहिया मंडी पहुंचे कलेक्टर किसानों से हुए रूबरू

रीवा 29 दिसम्बर 2018. कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने आज करहिया मंडी स्थित खरीदी केन्द्र का भ्रमण किया तथा किसानों से रूबरू होते हुए उपार्जन व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों से उनकी समस्यायें पूँछी व अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में उपार्जित धान की तुलाई, परिवहन व्यवस्था के विषय में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जित की गई धान के परिवहन में तेजी लायें तथा भण्डारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाये। खाद्यान्न लेकर आने वाले किसान की फसल की क्रमानुसार तुलाई हो। किसानों ने कलेक्टर से धान उपार्जन के लिये प्रशासन व विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *