मुख्य सचिव श्री सिंह ने दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

दिसम्बर 24, 2018

मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने आज 24 दिसम्बर को अधिकारियों – कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। मंत्रालय वल्लभ भवन स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्री सिंह ने मंत्रालय सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारियों – कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडो को स्थापित करने संबंधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री प्रभांशु कमल, अपर मुख्य सचिव पशुपालन विभाग श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव वित्त श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव जनजातीय कल्याण श्री एस.एन मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Facebook Comments Box