राजेन्द्र शुक्ल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का किया आभार अभिनंदन

रीवा 23 दिसंबर 2018. वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा से लगे हरीहरधाम ग्राम मे चौथी बार विधानसभा चुनाव विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार अभिनंदन किया। राजेन्द्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे देवदुर्लभ कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। आपके माध्यम से ही पार्टी ने सरकार के माध्यम से  किए गए जनहितैषी कार्यों को जन जन तक पहुंचाया है। पूर्व मंत्री वर्तमान रीवा विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि पार्टी ने रीवा जिले की आठों विधानसभा मे आप जैसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के परिणामस्वरूप ही विजय प्राप्त किया है।ज्ञात रहे कि इस चुनाव मे भाजपा ने विन्ध्य मे सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।तीस मे चौबीस विधानसभा मे भाजपा ने जीत दर्ज की है। आज के आभार अभिनंदन कार्यक्रम मे ग्रामीण कार्यकर्ता विशेष रूप से आमंत्रित थे।

Facebook Comments Box