ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा जनसुविधा भवन लोकार्पित

Rewa-5-3-2016-arinfo.in

खनिज ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रानी तालाब मंदिर परिसर में बनाये गये जनसुविधा भवन को आमजनों के उपयोग हेतु लोकार्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसुविधा भवन मंदिर का उपयोग दर्शन हेतु आनेवाले श्रद्धालु कर पायेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता भी रहेगी। उल्लेखनीय है कि 12.50 लाख रूपये की लागत से बनाये गये 6 सीटर जनसुविधा भवन में शौचालय, मूत्रालय की व्यवस्था रहेगी।
arinfo

Facebook Comments Box