कलेक्ट्रेट भवन में लगा विशाल गुब्बारा लोगों को दे रहा है मतदान करने का संदेश

रीवा 10 नवम्बर 2018. विधानसभा निर्वाचन 2018 में मतदान दिवस पर जिले से शत-प्रतिशत मतदान के लिये लोगों को प्रेरित करने हेतु स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ व नवाचार किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट भवन में लगा विशाल गुब्बारा आने-जाने वाले लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना है जो रीवा का अभियान समावेशी एवं सुगम मतदान का संदेश दे रहा है। इसके माध्यम से यह जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है कि 28 नवम्बर को जिले के अधिक से अधिक लोग मतदान कर लोकतंत्र के महान पर्व में सहभागी बनें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *