ऊर्जा मत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री संगमा के निधन पर शोक व्यक्त

images

ऊर्जा, खनिज एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री पी.ए. संगमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री शुक्ल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सदैव गरीब और कमजोर वर्ग के कल्याण के लिये काम किया। वे हमेशा जन-नेता के रूप में याद किये जायेंगे।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *