महिला मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 नवम्बर से

 

रीवा 09 नवम्बर 2018. महिला मतदान दल के क्रमांक 2 एवं 3 अधिकारियों को ईवीएम तथा वीवीपैट की प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक जानकारी देने के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 और 13 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने बताया कि प्रशिक्षण शासकीय विधि महाविद्यालय में दो पालियों में दिया जायेगा। प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण देने के लिये मास्टर ट्रेनर तैनात कर दिये गये हैं जो निर्धारित तिथि एवं समय पर महिला मतदान दलों को प्रशिक्षण देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संस्था प्रमुख एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिये आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *