महिला मतदान दल कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी

रीवा 30 अक्टूबर 2018. विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए बनाये जाने वाले पिंक बूथ में नियुक्त होने वाले महिला मतदान दल कर्मियों का प्रशिक्षण स्थानीय विधि महाविद्यालय में दिया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षण प्रक्रिया को देखा व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला मतदान दल कर्मियों से कहा कि गंभीरता से प्रशिक्षण लेकर सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *