सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें – उद्योग मंत्री

उद्योग नीति एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा जिले के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा किया जाना सुनिश्चित करें।
स्थानीय राजनिवास में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की जो सड़के क्षतिग्रस्त हो गयी हैं या टूट गई हैं उनमें सुधार कार्य करायें तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिन सड़कों के निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं हुई उनका अधिग्रहण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो पुलियां सड़क के दोनों ओर जुड़ी नहीं हैं उनको जोड़ने का भी कार्य करायें। इस दौरान पी.डब्ल्यूडी, पीआईयू, पीडब्ल्यूडी सेतु निर्माण के अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *