बीहर नदी पर नवनिर्मित पुल एवं पहुंचमार्ग का उद्योग मंत्री करेंगे लोकार्पण

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल बोदाबाग करहिया मंडी मार्ग में बीहर नदी पर बनाये गये उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का आज 21 सितम्बर को लोकार्पण करेंगे।
शहर के वार्ड क्रमांक 8 सैनिक स्कूल के पीछे चेलवा टोला में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद जनार्दन मिश्र होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर ममता गुप्ता, अध्यक्ष नगर निगम सतीश सोनी व पार्षद वार्ड क्रमांक 8 रमाकांत पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 21 सितम्बर को ही शहर के वार्ड क्रमांक पांच में चाणक्यपुरी धिरमा नाला में 51.25 लाख रूपये की लागत से आरसीसी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इस संबंध में आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह ने बताया कि भूमि पूजन समारोह सायं 4 बजे चाणक्यपुरी सरस्वती स्कूल के पास आयोजित किया जायेगा। जिसमें सांसद जनार्दन मिश्र, महापौर ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी सहित पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *