उद्योग मंत्री विभिन्न निर्माण कार्यों का कल करेंगे भूमिपूजन

उद्योग तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 13 सितम्बर को विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। श्री शुक्ल ग्राम सगरा में दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में हायर सेकण्डरी स्कूल भवन के अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री शुक्ल इसके बाद ग्राम करहिया क्रमांक एक में स्वीकृत हाईस्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मंत्री दोपहर 2.30 बजे ग्राम भिटवा में सब माइनर नहर निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। समारोह में मंत्री श्री शुक्ल संबल योजना से विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
Facebook Comments Box