खनिज मंत्री ने किया जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का शुभारंभ

सरस्वती विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं वैदिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का शुभारंभ आज प्रदेश के खनिज साधन एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं और सरस्वती विद्यालय छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का भी कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां के विद्यार्थी ज्ञान विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रश्न मंच की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर जिले का प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतिस्पर्धा से प्रतिभा निखरती है अत: सभी विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग लें व उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिये शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम को डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का मंत्र है व गणित इसका आधार। यहां के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था इस बार भी वह सफल होंगे। दीनदयालधाम पड़रा के सरस्वती विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम में राजेन्द्र पाण्डेय, एस.एम. तिवारी, डॉ. रघुराज किशोर तिवारी, महेन्द्रमणि त्रिपाठी, कामता प्रसाद द्विवेदी, गीता सोनी, अनिल श्रीवास्तव सहित शिक्षक व आचार्य उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *