जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने शिक्षकों को किया सम्मानित

जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में आज 46 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग की सामाजिक विकास में रचनात्मक भूमिका होती है। दतिया के विकास में भी समाज के सभी वर्गों के साथ शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर कुछ शिक्षकों ने भी विचार व्यक्त किये।

अतिवर्षा प्रभावितों से मिले डॉ. मिश्र

डॉ. नरोत्तम मिश्र अतिवर्षा प्रभावित दतिया के तरन ताल, हनुमान गढ़ी के पास रहने वाले सौ से अधिक परिवारों से मिले। प्रभावितों के घर-घर जाकर हालचाल जाना और उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिलाया। डॉ. मिश्र ने नागरिकों के लिए आवश्यक राहत और सहायता की व्यवस्था के लिये मैदानी अमले को निर्देश दिये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *