राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से मध्यप्रदेश की डॉ. ऊषा खरे सम्मानित

मध्यप्रदेश की डॉ. ऊषा खरे को आज नई दिल्ली में वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उप-राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया। पुरस्कार के रूप में डॉ. खरे को प्रशस्ति-पत्र, ट्राफी और 50 हजार रुपये की राशि दी गयी। इस अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और मानव संसाधन राज्य मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित डॉ. खरे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जहांगीराबाद, भोपाल स्कूल की प्राचार्य हैं। इन्होंने अपने स्कूल में ई-लाइब्रेरी स्थापित की है और स्कूल में लड़कियों के दाखिले में वृद्धि सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री ने उनके प्रयास की सराहना की है।

इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन नई संशोधित नीति के तहत किया गया है। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ-साथ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थी को शिक्षित करने के लिए किये गये नवाचार तरीकों को भी मान्यता दी गयी है। समारोह में वर्ष 2017 के लिए देश के सभी राज्यों से 45 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *