एयरटेल, एयरटेल पेमेंट बैंक का ई-केवाईसी लाइसेंस निलंबित

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने भारती एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए आधार आधारित सिम सत्यापन प्रक्रिया के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते कंपनी का ई-केवाईसी लाइसेंस अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने भारती एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए उनका ई-केवाईसी लाइसेंस अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक अब ई- केवाईसी के जरिए अपने मोबाइल ग्राहकों के सिम कार्ड का आधार नंबर आधारित सत्यापन नहीं कर सकेंगी। इसी तरह उसे अपने पेमेंट बैंक ग्राहकों के सत्यापन के लिए भी ई-केवाईसी प्रक्रिया अपनाने से रोक दिया गया है।
यूआईएडीआई ने यह कार्रवाई भारती एयरटेल पर आधार ई-केवाईसी आधारित सिम सत्यापन प्रक्रिया के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते की है। एयरटेल पर आरोप हैं कि उसने अपने अपने ग्राहकों की समुचित सहमति लिए बिना ही उनके बैंक खाते खोल दिए जबकि वे तो अपने सिम का आधार आधारित केवाईसी करवाने आते थे। इसके साथ ही प्राधिकरण ने इन आरोपों पर भी गंभीर आपत्ति जताई है कि कंपनी द्वारा इन पेमेंट बैंक खातों को एलपीजी रसोई गैस सब्सिडी हासिल करने के लिए भी सम्बद्ध किया जा रहा था।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *