मॉरीशस में 11वें विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन की शुरूआत, अटल जी को दी गई श्रद्धांजलि

11वां विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन मॉरीशस में शुरु। उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

को दी गई श्रद्धांजलि। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज समेत भारत के कई अन्‍य मंत्री सम्‍मेलन में ले रहे हैं हिस्सा। इस बार का मुख्‍य विषय है “हिन्‍दी विश्‍व और भारतीय संस्‍कृति”।

 सम्‍मेलन का उद्घाटन मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्‍नाथ ने किया ।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सम्‍मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि यह सम्‍मेलन विश्‍व में हिन्‍दी भाषा के प्रयोग और उसकी महत्‍वपूर्ण भूमिका को और भी बढ़ावा देगा

Facebook Comments Box