उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रवादी नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रवादी नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजनीति के भीष्म पितामह वरिष्ठ नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी मूल्यों, को स्थापित करने, राष्ट्रभाषा के गौरव और सैन्यन शक्ति को बढ़ाने तथा आर्थिक विकास के लिए दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के चलते विपक्षी भी उनसे प्रभावित थे।
 उन्होंने कहा कि स्व. श्री वाजपेयी प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, साहित्यकार तथा पत्रकार के निधन को देश की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा है कि वें ऐसे मोलिक चिंतक थे, जिन्होंने युवा तथा पुरानी पीढ़ी को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *