बनकुइयां मेन रोड से शिवाजी नगर तक के सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें – खनिज मंत्री

खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मेन रोड से शिवाजी नगर तक बनायी जाने वाली सड़क के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि पूरी गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करायें। उन्होंने शिवा जी नगर से चाणक्यपुरी मार्ग के बीच में पड़ने वाले नाले में उन्नत पुलिया के निर्माण कार्य के निर्देश दिये ताकि यह दोनों मोहल्ले बनकुइयां मेन रोड से सीधे जुड़ जायें व यहां के रहवासियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मुहैया हो सके। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष रीवा के.पी. त्रिपाठी सहित स्थानीयजन व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *