ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया सुलभ काम्पलेक्स का लोकार्पण

rajendra shukla rewa

ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सिरमौर चौराहा स्थित तानसेन काम्पलेक्स में नव निर्मित सुलभ काम्पलेक्स को आम जनता के लिये लोकार्पित किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सिरमौर चौराहा के व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। शहर में विकास के नित नये कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छता व साफ-सफाई की दृष्टि से सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण भी कराया गया है। इसके बन जाने से चौराहा में आमजन व व्यवसायियों को सुविधा प्राप्त होगी।   इसके उपरांत मंत्री जी ने बन रहे मेडिकल माँल  निर्माण कार्य तथा चौराहे के आसपास का अवलोकन कर विकास के जरूरी कार्यों को करने का निर्देश किया।

Facebook Comments Box