खनिज मंत्री ने व्हाइट टाइगर सफारी में बनाये जाने वाले बाडों का भूमि पूजन किया

खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर में छोटे मांसाहारी जानवरों के लिए बनाये जाने वाले बाडों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने मरूस्थली बिल्ली, जंगली बिल्ली, विज्जू प्रजाति के स्माल इंडियन सिवेट, लार्ज इंडियन सिवेट, कामन पाम सिवेट, लोमड़ी, भेंड़िया, जंगली कुत्ता तथा लकड़बघ्घा जानवरों के लिए बनाये जाने वाले बाडों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि सभी बाडें नियत समय में बना लिये जायें ताकि वहां जानवरों को रखा जा सकें। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष रीवा के.पी. त्रिपाठी, मुख्य वन संरक्षक अतुल खेरा, वनमण्डाधिकारी सतना आर. मिश्रा, जिला गौसंवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, शाबिर खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे। खनिज मंत्री ने इस दौरान वृक्षारोपण भी किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *