प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भोपाल और इंदौर महापौर को पुरस्कृत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लखनऊ में नगरीय विकास संबंधी राष्ट्रीय कार्यशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इन्ट्रीग्रेटेड कमाण्ड कंट्रोल सेंटर के लिये भोपाल के महापौर श्री आलोक शर्मा और अमृत योजना संबंधी बाण्ड जारी करने के नवाचार के लिये इंदौर महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय शहरी विकास, आवासीय और शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *