अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय

जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण
भोपाल : रविवार, जनवरी 13, 2019

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज यहाँ जवाहर चौक पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही पाटीदार समाज की बेवसाईट भी लाँच की।

श्री पी.सी शर्मा ने कहा कि अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री शर्मा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने में लौह पुरूष के प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

जनसम्पर्क मंत्री ने इस अवसर पर ”स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” प्रतिमा के निर्माता श्री प्रकाश पाटीदार और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में टेटू बनाने में नाम दर्ज कराने वाली सुश्री माही पाटीदार को सम्मानित किया। समारोह में गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री संजय पटेल पूर्व मंण्डी अध्यक्ष श्री भागीदार पाटीदार, पाषर्दगण और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box